फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिस रोड चौराहे सहित तीन अन्य चौराहों का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


यातायात के बोझ और जाम से जूझ रहे शहर के कुछ चौराहों को चौड़ा करके उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी, जिससे यहां पर ट्रैफिक सुचारु तरीके से संचालित हो सके। मैरिस रोड चौराहे पर यह काम शुरू भी हो चुका है।


जब-जब स्मार्ट सिटी की बैठक होती है तब-तब बैठक में अतिक्रमण और जाम का मुद्दा जरूर उठता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मैरिस रोड चौराहा, केला नगर चौराहा, सेंटर प्वाइंट और सारसौल चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की तैयारी की है।
विज्ञापन



मैरिस रोड पर पिछले दिनों इसी क्रम में दुकानों के गैर कानूनी तरीके से बढ़े हुए हिस्से ध्वस्त कर दिए गए। यहां पर अब दुकानदार अतिक्रमण स्वयं ध्वस्त कर रहे हैं निर्धारित जगह छोड़कर निर्माण कर रहे हैं। केला नगर चौराहा रामघाट रोड की ओर से आने वाले रास्तों पर एक प्रमुख चौराहा है। यहां से एक रास्ता दोदपुर मेडिकल रोड, एक रास्ता मैरिस रोड और एक रास्ता जीवनगढ़ की ओर जाता है। इस व्यस्त चौराहे को चौड़ा करने का काम शुरू होगा। सेंटर प्वाइंट चौराहा पहले ही बहुत व्यस्त है।
विज्ञापन



यहां पर भी चौड़ा करने का काम हो रहा है। इसी क्रम में फुटपाथ पर बनी पुलिस चौकी को चौराहे पर एक तिकौनी जगह शिफ्ट किया गया है। यहां पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही मसूदाबाद बस अड्डा सारसौल पर शिफ्ट हो जाने से वहां पर बसों और सामान्य ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए खैर बाईपास की ओर और बरौला बाईपास की ओर यहां पर चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू होने जा रहा है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य इलेक्ट्रिानिक डिवाइसें भी लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें