फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर आह्वान,9 को चले रामलीला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


घर-घर जाकर 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में चलने के आह्वान बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को आजाद नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी में मुख्य रूप से एक साउंड का डोला एवं विशेष रूप से एक पवन पुत्र हनुमान जी की झांकी का स्वरूप भी रहा। प्रभात फेरी मुख्य रूप से सराय हरनारायण, पांच नगरी आवास विकास, सासनी गेट, लोधी बिहार से सराय हरनारायण में नई आबादी में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात फेरी में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य एवं संयोजक गौरव माहेश्वरी मौजूद रहे।

महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि 30 मार्च 2018 से बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता गली गली घर घर जाकर महा आरती का कार्यक्रम एवं श्री राम जय राम जय जय राम का जप कर रहा है।

हिंदू समाज से आवाहन किया जा रहा है कि वह 9 दिसंबर दिल्ली रामलीला मैदान चलें। अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने।

पूर्व महापौर शकुंतला भारती, वैद्य रूप किशोर राठी, राजेंद्र शर्मा, देव स्वामी, विशाल देशभक्त, मयंक, विशाल शर्मा, रितेश वर्मा, गुलशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें