न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जब पड़ोसी राज्य दिल्ली, राजस्थान और माध्यप्रदेश में मंडी शुल्क नहीं है तो उत्तर प्रदेश में किसानों से क्यों वसूला जा रहा है।
व्यापारी नेता कंछल रविवार रात को आईटीआई रोड स्थित जूपिटर लॉज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीएसटी में विसंगति का भी मामला उठाया और कहा कि जीएसटी का उद्देश्य एक देश एक टैक्स है। फिर टैक्स के लिए चार स्लैब क्यों बनाया गया है।
कार्यक्रम में मौजूद सांसद सतीश कुमार गौतम ने आश्वस्त किया कि लोकसभा में उनका मामला उठाएंगे और विसंगतियों को दूर कराने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व महानगर एवं युवा महानगर की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
नगर विधायक संजीव राजा, प्रदीप गंगा, शकुंतला भारती, ओपी राठी, कमल गुप्ता, सतीश माहेश्वरी, यतेंद्र मोहन झा, केके तिवारी, ई. दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, महेश धनराज, दिनेश सरकार आदि मौजूद थे।