फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को मिताली राज करेगी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया है कि स्व. विनय बंसल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर को एएमयू क्रिकेट पवेलियन ग्राउंड में सुबह नौ बजे से होगा। जिसका उद्घाटन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज करेंगी। इस टूर्नामेंट में क्लब या अकादमी का पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है। टूर्नामेंट की इंट्री फीस 3 हजार रुपये है जिसको जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।
विज्ञापन


इसी क्रम में अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर ट्राफी के लिए जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल 23 सितंबर को होगा। इसके बाद ट्रायल मैच होंगे। इस प्रतियोगिता में केवल अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन अकादमी क्लब के खिलाड़ी ही खेल पाएंगे। सर सैयद गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अक्तूबर में होना है। दिसंबर में अलीगढ़ को यूपी 16 बोर्ड ट्राफी मैच मिलने की संभावना है। जनवरी और फरवरी में अंडर-16 और अंडर 19 टूर्नामेंट कराए जाएंगे। इस अवसर पर अब्दुल बहाव, अर्जुन सिंह फकीरा, असलम अली, फैसल श्ेारवानी, आबाद हसन खां, सर्वेश कुमार और फसाहत अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें