फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां पर अभिभावकों ने नारेबाजी कर बढ़ी हुई फीस वापस कराने की मांग की। अभिभावकों ने मांग की कि सरकार के अध्यादेश के खिलाफ काम करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन द्वारा सीबीएसई बोर्ड के मानकों के प्रतिकूल की गई फीस वृद्धि से अभिभावक पिछले 4 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अभिभावकों से हुई वार्ता के क्रम में आज सभी अभिभावक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा जो फीस बढ़ाई गई है। उसको वापस कराया जाए और विद्यार्थियों की फीस हर माह जमा करने का विकल्प शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


जिससे अभिभावकों पर और ज्यादा आर्थिक बोझ झेलना पड़े। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यादेश व जिला प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों की मनमानी को कतई बर्दाश्त न किया जाए। जिससे सरकार के प्रयासों का लाभ आम आदमी को मिल सके। ज्ञापन देने वालों में प्रवीन वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, रघुकुल तिलक दुबे, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, अनुराग मित्तल, निधि मित्तल, नेहा मित्तल आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
अभिभावकों से प्राप्त शिकायत की जांच दो सदस्यीय कमेटी को सौंप दी गई है। जांच कमेटी में राजकीय हाई स्कूल गंगापुर के प्रधानाचार्य योगेश कुमार और लेखा वित्त अधिकारी दिलीप कुमार के होंगे। जो स्कूल में जाकर आपके द्वारा दिए गए सभी मुद्दों की जांच करेंगे और अगर स्कूल ने अध्यादेश का उल्लंघन है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी
-सुनील कुमार, डीआईओएस
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें