फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जबरदस्त बिजली संकट, लोग उबले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सोमवार को भीषण गर्मी और उस पर जबरदस्त बिजली संकट के चलते लोग उबल कर रह गए। उमस भरी गर्मी में जरा सी भी बिजली कटौती बहुत ही परेशान करती है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग में फोन करो तो फोन ही नहीं उठता है जिससे पता नहीं चलता है कि बिजली कितनी देर बाद आएगी।

सोमवार को शहर के अलग अलग हिस्सों में लोकल फाल्ट के चलते अलग अलग समय में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। एटा चुंगी, सरोज नगर, संजय गांधी कालोनी, नगला डालचंद इलाकों में रावणटीला बिजली घर से बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही बिजली नहीं थी। इसके अलावा बारहद्वारी, गूलर रोड, गांधी पार्क सब स्टेशनों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

व्यापारी नेता हेमंत गर्ग, अमरजीत आदि ने बताया कि जब विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते। अगर यह पता चल जाए कि बिजली इतनी देर नहीं आएगी तो वह उस समय का किसी और काम में उपयोग कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें