फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने 9 सूत्री लंबित मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने और निरंतर काली पट्टी बांध कर काम करने का एलान कर दिया है।

जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह और जिला मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि वेतनमान, भत्ते का भुगतान, कार्य समय, पदोन्नति को लेकर 4 जून से धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। 4 जून को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर गेट धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच जून को नलकूप विभाग के नलकूप खंड प्रथम के गेट पर गेट सभा का आयोजन होगा। 6 जून को दोपहर तीन बजे राज्य सरकारी बीमा चिकित्सालय सासनीगेट पर सभा, 7 जून को दोपहर तीन वाणिज्य कर विभाग के गंभीरपुरा कार्यालय पर गेट सभा, 8 जून को ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल पर गेट सभा, 11 जून को अलीगढ़ खंड गंगा नहर कार्यालय पर गेट सभा, 12 जून को आईटीआई के गेट पर सभा होगी।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय धरना प्रदर्शन 13 जून को जिला मुख्यालय या जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पर होगा। 17 जुलाई को लखनऊ में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर 21 सूत्री मांग पत्र शासन के आला अधिकारियों को सौंपा जाएगा। 21 अगस्त को कार्य बहिष्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें