फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना एवं नूरपुर हारने के बाद भाजपा का गांवों पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कैराना एवं नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में पराजय के बाद भाजपा का फोकस गांव एवं ग्रामीणों पर है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गांवों की समस्याओं की सूची तैयार करने का निर्देश पार्टी नेताओं को दिया गया है ताकि समस्याओं का समाधान कराकर जनता का दिल जीता जा सके।

इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों की सूची तैयार कर लाभ दिलाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी गांवों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जापान हाउस जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए प्रदेश के सभी गांवों में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामवासियों को केंद्र एवं राज्य की मुख्य 10 योजनाओं पर चर्चा विस्तार से की जाएगी।

गांव स्तर पर हर योजना के लाभार्थी की सूची बनाई जाएगी। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों की भी सूची बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास भवन से एक नोडल अधिकारी इस चौपाल में शामिल होगा, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों की समस्याओं का निदान तत्काल कराया जाएगा।
विज्ञापन


संचालन जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, रघुराज सिंह, उमेश कुमारी, श्योराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुनील निडर, अन्नू आजाद, आशा सिंह, राजकुमार भारद्वाज, रजनी दिलेर, शुभम गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें