फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मई को हर तहसील पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


14 मई सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने तहसील कोल पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा, तहसील अतरौली पर विक्की राजपूत एवं गुड्डू खान, तहसील खैर पर राजेश चौधरी एवं सुरेंद्र सिंह, इगलास में अशोक उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार शर्मा, चौ देवेंद्र सिंह एवं तहसील गभाना पर भूपेंद्र शर्मा, भीकम सिंह, पुष्कर जादौन, श्याम दिवाकर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन ने बताया कि तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसी भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा किये जा रहे किसान, मजदूर उत्पीड़न, गेहूं खरीद केंद्रों पर अनियमितता, आसमान छूती पैट्रोल डीजल की कीमतें, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसान बीमा योजना, फ सल बीमा योजना के लाभ न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें