फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विरोधी नीति के खिलाफ एनसीआरएमयू (नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन) क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शाखा सचिव जगदीश चंद्र ने कहा है कि आठ मई से शुरू हुई ये हड़ताल 11 मई तक चलेगी। जिसमें बारी-बारी से यूनियन के सक्रिय लोग बैठ रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

जरूरत पड़ी तो आगे भी हड़ताल होगी। बुधवार को जगदीश चंद्र सहित अन्य नेताओं को सहायक मंत्री जीके यादव ने जूस पिलाकर वहां से उठाया। उनके स्थान पर मृत्युंजय कुमार, नंद लाल हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कर्मी भी हड़ताल के समर्थन में बैठे रहे। रेलवे स्टेशन परिसर पर ही ये हड़ताल जारी है। यूनियन के नेता वेतन भत्तों में समानता, समय पर पदोन्नति सहित अन्य मांगे उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें