फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 बगैर पार्किंग वाले मेरिजहोम होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में बगैर पार्किंग चल रहे मैरिज होम सील होंगे। इस मामले में एडीएम सिटी ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने जेल रोड ओवरब्रिज के किनारे बने मेहर पैलेस का उदाहरण देते हुए कहा है कि उक्त मैरिज होम में पार्किंग न होने के कारण वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे पुल से उतरते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने उपाध्यक्ष से महानगर के सभी मैरिज होमों में चेकिंग कराने तथा पार्किंग न होने पर उन्हें सील करने को कहा है।

एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि प्रशासन की टीम ने मेहर पैलेस मैरिज होम संचालक से बात की थी। उसने बताया कि उसके मैरिज होम में पार्किंग तो है, लेकिन जगह अपर्याप्त है।
विज्ञापन


इस वजह से बड़े आयोजनों के समय वाहनों को सड़क पर खड़ा कराना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि मैरिज होम के बाहर वाहनों के सड़क पर खड़े रहने के कारण आसपास के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसकी तमाम शिकायतें मिली हैं। इससे निपटने के लिए उक्त मैरिज होम समेत अन्य बरातघरों का निरीक्षण कराकर वहां पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अन्यथा की स्थिति में उन्हें सील करा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें