फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट में मिली जीत पर झूमे भाजपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नार्थ ईस्ट में हुए चुनावों में सफलता के बाद शनिवार को भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपाइयोें ने यहां ढोल नगाड़े बजाकर मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया।

भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नार्थ ईस्ट में हुए चुनावों में मिली जीत पर ढोल नगाड़े बजाकर खुशी जताई। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश इस समय भाजपा की नीतियों और रीतियों को पसंद कर रहा है। वर्ष 2019 में पार्टी के और ज्यादा सांसद जीतेंगे और देश विश्व में प्रथम पंक्ति में खड़ा होगा। इस मौके पर डॉ. मानवेंद्र सिंह, पवन शर्मा, राजेश सरकोडा, संजय गोयल, मनोज शर्मा, सुधा सिंह, मनीष राय, रीता राजपूत, मानव महाजन, भूप्रकाश माहौर, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता, पवन खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

भाजपा एवं व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्स संस ने नार्थ ईस्ट में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि देश की जनता ने यह दिखा दिया है कि उसे सिर्फ और सिर्फ विकास चाहिए, भ्रष्टाचार नहीं।
विज्ञापन


यह जीत उन सभी भारतीयों की है, जो भारत को पूरे दुनिया के शिखर पर देखना चाहते हैं। इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि 2014 में 6 राज्यों से 2018 में 21 राज्यो में जीत की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के कुशल नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विशिष्ठ सांगठनिक सामर्थ्य व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील निडर, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर अनुराग सिंह, शुभम गौड़ , मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें