फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... खुलासे के बाद 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलासे के बाद 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों को भेजे नोटिस
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

डॉ.बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी पाने वाले 82 शिक्षकों को नोटिस भेज दिया गया है। इनसे सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा गया है। इन्हें तीन नोटिस दिए जाएंगे और उसके बाद इनकी बर्खास्तगी होेगी। वहीं शासन को भी इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है।

वर्ष 2004-05 के शैक्षिक सत्र में आगरा यूनिवर्सिटी में बीएड के काफी प्रमाण पत्र मोटी रकम देकर बांटे गए। इन फर्जी डिग्रियों के सहारे काफी डिग्रीधारक शिक्षक भी बने।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि अलीगढ़ में भी फर्जी डिग्री धारक शिक्षक हैं। सभी बीईओ से वर्ष 2005 में आगरा यूनिवर्सिटी की बीएड की डिग्री से नौैकरी प्राप्त करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कराई गई। यहां भी 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षक मिले हैं।
विज्ञापन


अब इन सभी को नोटिस भेज दिया गया है और इनसे जवाब तलब किया गया है। बीएसए ने बताया कि अभी तक 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षक ही मिले हैं। इन्हें तीन नोटिस भेजे जाएंगे और फिर इनकी बर्खास्तगी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शासन को भी इस बारे में आख्या भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें