सिंगर आयुष का ‘तू क्या जाने’ गाना यूट्यूब पर रिलीज
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सिंगर आयुष सक्सेना का ‘तू क्या जाने’ गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया। इस एलबम का विमोचन गीतकार गोपालदास नीरज ने किया। ‘तू क्या जाने’ गाना जाने माने रेडियो जॉकी अभिनव पाठक और अर्चना फौजदार पर फिल्माया गया है। इस गाने की शूटिंग ग्वालियर किला के अलावा अलीगढ़ जीटी रोड स्थित चर्च में हुई है।
महानगर के स्वर्णजयंती नगर एडीए कॉलोनी निवासी जय सक्सेना व नीलम सक्सेना के बेटे आयुष सक्सेना का इससे पहले गाना ‘गुजर’ काफी हिट हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर चार लाख लोग सुन और देख चुके हैं। आयुष को इस नए गाने से भी काफी उम्मीदें हैं। मशहूर सिंगर सुरेश वाडेकर से संगीत की शिक्षा ले रहे आयुष देश-विदेश में शो कर रहे हैं। विमोचन समारोह में आयुष और उनके माता-पिता मौजूद रहे।