फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से दुकान में आग, तगड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी से दुकान में आग, भारी नुकसान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के अचलताल इलाके में गुरुवार को दीपावली की शाम आतिशबाजी की चिंगारी से एक लकड़ी व ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। वह तो समय रहते लोगों की नजर पड़ गई और खबर पर तत्काल दमकल पहुंची। आनन-फानन आग को काबू कर लिया गया। इसलिए ज्यादा नुकसान न हो सका। वरना देर हो जाती तो बड़ा नुकसान होता।
विज्ञापन


बताया गया है कि शास्त्री पार्क निवासी सतीश शर्मा की अचलताल पर ऑटो पार्ट्स व लकड़ी के उत्पाद बेचने की दुकान है। वाकया शाम करीब साढ़े सात बजे का है। लोगों ने उनकी दुकान से चिंगारी निकलती देखी। अंदेशा है कि या तो दुकान में पूजा के किसी सामान से आग लगी या फिर बाहर से किसी आतिशबाजी की चिंगारी से आग पहुंच गई। मगर लोगों ने जैसे ही देखा तो अचलताल चौकी के माध्यम से फायर स्टेशन को खबर दे दी और दुकान स्वामी सतीश को भी बुला लिया। आनन फानन आग को बुझाया गया। सतीश के अनुसार नुकसान तो हुआ है। मगर समय रहते आग बुझ गई, वरना आग बड़ी लग सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें