फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कासिमपुर पावर हाउस की निर्माणाधीन यूनिट में हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस की निर्माणाधीन यूनिट में हादसा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

हरदुआगंज तापीय परियोजना (कासिमपुर पावर हाउस) की निर्माणाधीन यूनिट में पिछले 20 दिनों में तीसरा हादसा हुआ है। यहां पर अब यूनिट में काम कर रहे तकनीशियन को करंट लग गया और वह तार पर ही अपनी सेफ्टी बेल्ट से लटक गया। तीन हादसों में से एक में जान जा चुकी है। बाद में लाइन का करंट बद कर तकनीशियन को नीचे उतारा गया और नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

कासिमपुर पावर हाउस परिसर में ही 620 मेगावाट क्षमता की नई उत्पादन यूनिट का निर्माण हो रहा है। यहां पर पोल पर सुशील कुमार पुत्र बहोरी लाल निवासी रीवला हरदुआगंज नामक तकनीशियन काम कर रहा था। उस वक्त लाइन में करंट नहीं था। जब वह काम कर रहा था तभी किसी ने लाइन का करंट चालू कर दिया।
विज्ञापन


इससे तकनीशियन पोल पर पहले चिपक गया बाद में करंट ने उसे झटक दिया। वह तार पर अपनी सेफ्टी बेल्ट में लटक गया। इसी सेफ्टी बेल्ट ने ही उसे बचा लिया। इस बेल्ट ने न सिर्फ उसे गिरने से बचाया बल्कि झटका खाने के बाद करंट वाले तार से भी दूर रखा।

बाद में लाइन पर करंट बंद कर उसे नीचे उतारा गया और उपचार के लिए नर्सिंग होम भिजवाया गया। पिछले करीब 20 दिनों में यह तीसरा हादसा है। एक हादसे में तो जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी निर्माण कर रही एजेंसी सुरक्षा के प्रति उदासीन है।

बंद पड़ी यूनिट के फाउंडेशन की मरम्मत शुरू
फाउंडेशन में क्रेक आने के बाद बंद पड़ी हरदुआगंज तापीय परियोजना (कासिमपुर पावर हाउस) की यूनिट नंबर सात के फाउंडेशन की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। प्लेटफार्म की आरसीसी तोड़कर उसमें से क्लैंप आदि निकाले जा रहे हैं, उन्हें फिर से लगाया जाएगा।
विज्ञापन


कासिमपुर पावर हाउस के महाप्रबंधक आरके वाही कहते हैं कि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड इस मरम्मत कार्य को नहीं कर रही है। इस काम को हम अपने ही स्तर से करवा रहे हैं। जल्द ही यूनिट में उत्पादन शुरू हो जाएगा। गौर तलब है कि प्लेटफार्म का निर्माण करने वाली एजेंसी बीएचईएल ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें