फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों पर करने को वार, नगर निगम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छरों पर करने को वार, नगर निगम तैयार
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला अलीगढ़।

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से लड़ने के लिए नगर निगम ने कमर कसी है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 7 छोटी और 2 बड़ी फागिंग मशीनों के लिए रूट निर्धारित किया गया है। सभी सेनेटरी वार्डों में संबंधित वार्ड निरीक्षक के नेतृत्व में फागिंग का कार्यक्रम प्रतिदिन जारी रहेगा। शनिवार को संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने अपने अधीनस्थों सहित फागिंग कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।

डेंगू और चिकनगुनिया की आहट को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अधीनस्थों के साथ इस विषय पर समीक्षा की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के मच्छरों को नष्ट करने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ा है। शहर में फागिंग के लिए शाम सात बजे का समय निर्धारित किया है। सिविल लाइन और शहरी क्षेत्रों में फागिंग के लिए स्वच्छता निरीक्षकों को दायित्व सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर की आबादी बढ़ने व शहर की सीमा बढ़ने के कारण नगर निगम स्तर से सभी जगहों पर फागिंग करायी जा रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद नगर निगम शहर में हर स्थान पर फागिंग करने के लिए प्रयासरत है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग से भी डेंगू व चिकनगुनिया की रोकधाम के लिए कराये जाने व एटी लारवा नाशक दवाओं के छिड़काव के लिए से सहयोग की अपील की है।

फागिंग से मच्छरों को नष्ट किया जा सकता है, लेकिन मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जाना आवश्यक है। लोग अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने दें, कूलर आदि को साफ रखें और बुखार, उल्टी दस्त आने की स्थिति में तत्काल चिकित्सक के पास जाएं।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

कूलरों एवं पानी की टंकी की प्रतिदिन सफाई कराएं, क्योंकि डेंगू का मच्छर स्वच्छ पानी में ही पैदा होता है। कूलरों की टंकी साफ करके उसमें कुछ बूंद मिट्टी के तेल एवं पेट्रोल की डाल दें।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें