फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से खाली प्लाट किये जाएंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से खाली प्लाट किये जाएंगे निरस्त
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक टीके राय ने कहा कि तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से खाली प्लाट निरस्त किये जाएंगे। 31 अगस्त के बाद रिक्त भूखंडों के हस्तांतरण पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राय ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण में उद्योग का विकास उनकी प्राथमिकता है। किसी भी तरह की समस्या हो तो उद्यमी सीधे संपर्क कर सकते हैं। सरकार की मंशा उद्योगों का विकास और रोजगार सृजन है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीएसआईडीसी के एमडी खाली प्लाटों को लेकर बेहद गंभीर है। काम शुरू नहीं हुआ तो वर्षों से खाली प्लाटों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यूपीएसआईडीसी की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह का स्थानांतरण गाजियाबाद होने के बाद टीके राय की तैनाती अलीगढ़ में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें