फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लकी ड्रा के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हाथरस के एक युवक से लकी ड्रा के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।
हाथरस के गांव सीयलखेड़ा निवासी राजू ने बताया कि उसके घर एक महात्मा का आना जाना लगा रहता था। मंगलवार शाम को उस महात्मा का फोन आया, जिसने राजू से कहा कि उसकी दस लाख रुपये की लॉटरी खुली है। इस पर वह प्रसन्न हो गया। महात्मा ने राजू से कहा कि इस रकम को लेने के लिए पहले दो लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे, जिससे कागजी कार्रवाई हो सके। महात्मा की बातों में आकर वह मान गया और उसे रुपये लेकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन बुलाया गया।
विज्ञापन

युवक रुपये लेकर आया तो महात्मा उसे स्टेट बैंक चौराहे स्थित एक पार्क में ले गया, जहां उसका एक साथी और आ गया। महात्मा ने अपने साथी को दीवानी कागजात बनाने भेज दिया और रकम ले ली। खाने के नाम पर महात्मा भी वहां से गायब हो गया। शक होने पर युवक ने दोनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस पीड़ित की तहरीर पर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें