ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
एनडीए द्वारा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार के नेतृत्व में आगरा गेट स्थित प्रतिष्ठान पर मिठाई बांटी।
इस मौके अरविंद कुमार ने बताया कि 2001 में विधानसभा के उपचुनाव में श्री कोविंद ने उनके साथ तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। उस समय श्री कोविंद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने सादाबाद नगर के साथ-साथ गांव आरती, बहरदोई, सलेमपुर, गढ़ी एवरन, मानिकपुर, नगला सलेम, दोहईं एवं कस्बा सहपऊ में जनसंपर्क भी किया था। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री संगप्रिय गौतम, डा. रामबाबू हरित, गीतम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह आदि नेता भी थे।
मंगलवार को मिष्ठान वितरित करने वालों में दिनेश त्यागी, डा. देवचंद्र गौड़, अरुणेश वार्ष्णेय, ऋषि जैसवाल, गीतम सिंह, दिनेश शाह, राजेद्र चौधरी, रामकिशन गर्ग, लालमोहन शर्मा, निन्नूराम, नागेश कुमार, संजू शर्मा, अमरदीप, राजेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, छोटेलाल, श्रीराम मास्टर, सौरव, गौरव आदि थे।