फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में तत्काल टिकट दलालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल टिकट के दलालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

तत्काल टिकट की दलाली की शिकायत को लेकर आरपीएफ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को आरपीएफ ने अचानक अभियान चलाकर कई छात्रों को पकड़ा।

इनके साथ कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पूछताछ में शानू नाम के एक युवक का नाम सामने आया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

बता दें कि रेलवे स्टेशन पर काफी समय से तत्काल टिकट की दलाली धड़ल्ले से हो रही है। इससे मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गिरोह के लोग संगठित होकर लाइन में जबरन आगे आ जाते हैं। जब कोई यात्री विरोध करता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ को इसकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। शनिवार को आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर ने मय फोर्स के साथ अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ के लिए आरपीएफ थाने लाया गया। इन लोगों में छात्र भी शामिल थे।

पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें शानू का नाम सामने आया है। उसकी तलाश में आरपीएफ जुट गई है। वहीं छात्रों की पैरवी में आए पूर्व छात्र नेता ने बताया कि छात्र अपने मित्र का तत्काल टिकट निकलवाने के लिए आए थे, जिन्हें पूछताछ के लिए आरपीएफ अपने साथ ले आई। पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया।

लोगों ने ली राहत की सांस

गत दिनों आरपीएफ ने तत्काल टिकट के लिए एसी और स्लीपर की अलग-अलग लाइन लगाकर टिकट लेने की व्यवस्था बनाई, कुछ दिन बाद ही यह व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार को जब तत्काल की लाइन में पुलिस की सख्ती दिखी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तत्काल आरक्षण कराने आए लोगों का कहना था कि यहां टिकट लेने जब वह आते थे, तो उन्हें काफी भीड़ और धक्कामुक्की का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस कार्रवाई के बाद वहां शांति रही। मुसाफिरों ने लाइन में लगकर आराम से टिकट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें