फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल के रोजाना तय होंगे रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना तय होंगे पेट्रोल व डीजल के रेट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट रोजाना तय करने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने इसकी तैयारी कर ली है।

इस संबंध में डीलर्स को मैसेज कर दिया गया है। अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन ने बताया कि कंपनी के अधिकारियाें ने इस बाबत जानकारी दी है।
विज्ञापन


रोजाना के नये रेट सुबह छह बजे से आठ बजे के बीच आएंगे। इसी रेट के अनुसार दूसरे दिन सुबह तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री की जाएगी।

नई व्यवस्था 16 जून की सुबह से लागू होगी। पेट्रोल पंपों पर इस संबंध में ग्राहकों की जानकारी के लिए सूचनाएं डिस्प्ले की जाएंगी।

इधर, राज्य सरकार के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की चेकिंग में अब तक 60 से ज्यादा पंप चेक हो चुके हैं। सात पर कार्रवाई हुई है। इसमें घटतौली और पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट के पल्सर बोर्ड में छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। अभी पेट्रोल पंपों की चेकिंग का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें