Aligarh News: अलीगढ़ में 2 फरवरी 2025 के कार्यक्रम
Sun, 02 Feb 2025 03:06 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 2 फरवरी को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
कीमत
तापमान
सूर्य उदय और अस्त
- सूर्योदय 07.05
- सूर्यास्त 05.58
आज के कार्यक्रम
- मार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से हड्डी गोदाम खेल मैदान और हमजाह क्रिकेट एकेडमी की ओर से हमजाह क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड रठगांव में मैच सुबह 10 बजे।
- डीएस कॉलेज में जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
- अखलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन व भंडारा सुबह 10 बजे।
- सारसौल साई मंदिर में वसंत पंचमी पर साईं परिक्रमा महोत्सव सुबह 10 बजे।
- सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला नगला मसानी और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा रोड पर हवन सुबह 10 बजे।
- गणेश मंदिर अचल ताल में वसंत पंचमी पर हवन व प्रसाद वितरण सुबह 11 बजे।
- साईं आयुर्वेदिक सारसौल में स्थापना दिवस पर पर शुभदा सागर-2025 वार्षिकोत्सव सुबह 11 बजे।
- भक्त हनुमान सेवा समिति की ओर से सर्व जातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन विष्णुपुरी गृह निर्माण कन्या इंटर कॉलेज बेला मार्ग सुबह 11 बजे।
- नुमाइश मैदान पर राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर 1 बजे।
- भूतेश्वर बगीची में श्रीमद्भागवत कथा पर गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज से कलश यात्रा दोपहर 2.30 बजे।