फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एक दिन में 194 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 194 लोग इसकी चपेट में आए हैं। यह महामारी काल की एक दिन की सबसे अधिक संख्या है। राहत की बात यह है कि 103 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित की संख्या 6679 तक पहुंच गई है, जबकि 4937 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1710 है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 194 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह एक दिन की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इससे पूर्व 189 मिले थे। संक्रमितों में अकराबाद के ओम स्वीट के समीप के 11, विष्णुपुरी के 5, अचलताल आर्य मंदिर के सामने के 6, सिविल कोर्ट इगलास के 5 लोग शामिल हैं। बिहारीनगर के 4, संजय गांधी कॉलोनी के 3, राधे अपार्टमेंट के 4, नगला डालचंद्र के 2, जिला कोर्ट के 2, 104 आरएएफ इंग्राहम कॉलेज के 4, लोधा के 3, विमला सदन बन्नादेवी के 3, हरिओम नगर मैरिस रोड के 2, विष्णुपुरी के 4, मिशनरीज ऑफ चैरिटी जमालपुर के 3, अरनी खेडा गंगीरी के 2, रामबाग कालोनी के 2 और द्वारिकापुरी अचलताल के 3 लोग संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य हिस्से के लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भेजा जा रहा है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
दीनदयाल में वापस आया मरीज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज रविवार को चुपके से अस्पताल से निकल गया था। सूचना के बाद टीम जाकर मरीज को उसके घर से वापस लाई है। मरीज का कहना था कि उसे समय से खाना नहीं मिलता है। डॉ. बाल किशन ने बताया कि मरीज अब ठीक है। उसका कहना है कि वह यह समझ कर चला कि उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें