फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथपुरी में 194 लावारिस अस्थियों का किया विसर्जन

सार

संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि इस बार पितृ पक्ष में 192 महिला व पुरुष मानव सेवक हवाई एवं रेल मार्ग के जरिए इस पुनीत कार्य के लिए तीर्थ धाम जगन्नाथपुरी पहुंचे हैं। चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि जगन्नाथपुरी मंदिर के पास स्थित पौराणिक श्वेत गंगा में पूरे विधि-विधान से अस्थि विसर्जन के साथ ब्राह्मणों को भोजन भी कराया गया। पिंडदान करने वालों में रतन वार्ष्णेय, उमेश सरकोंडा, योगेश वर्मा, आलोक बैंकर, सत्यनारायण दीक्षित, हरे कृष्ण मुरारी, स्वप्निल विक्की, विष्णु गुप्ता ‘पीतल’, आभा वार्ष्णेय, प्राची वार्ष्णेय, अशोक गोल्डी, ग्रीस गुप्ता, पवन किराना, सुभाष शुक्ला, गौरव वार्ष्णेय, विजयपाल सिंह राघव, सुधीर गुप्ता एडवोकेट, अशोक सेठी, योगेश वर्मा, ख्यालीराम वार्ष्णेय, किशन वार्ष्णेय, गिरधर अचार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
लावारिस अस्थियों का विसर्जन करते सामाजिक संस्था मानव उपकार के चेयरमैन पंकज धीरज। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव उपकार के सदस्यों ने 194 लावारिस हिंदू शवों की अस्थियों का जगन्नाथपुरी धाम में बुधवार को विसर्जन किया। इस दौरान तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी कर ब्राह्मणों को भोजन करवाया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि इस बार पितृ पक्ष में 192 महिला व पुरुष मानव सेवक हवाई एवं रेल मार्ग के जरिए इस पुनीत कार्य के लिए तीर्थ धाम जगन्नाथपुरी पहुंचे हैं। उन्होंने अस्थि विसर्जन के इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए उनका तर्पण, पिंडदान एवं श्राद्ध कर्म किया। चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि जगन्नाथपुरी मंदिर के पास स्थित पौराणिक श्वेत गंगा में पूरे विधि-विधान से अस्थि विसर्जन के साथ ब्राह्मणों को भोजन भी कराया गया। श्वेत गंगा में पश्चिम बंगाल के गंगा सागर से जलापूर्ति होती है।
पिंडदान करने वालों में रतन वार्ष्णेय, उमेश सरकोंडा, योगेश वर्मा, आलोक बैंकर, सत्यनारायण दीक्षित, हरे कृष्ण मुरारी, स्वप्निल विक्की, विष्णु गुप्ता ‘पीतल’, आभा वार्ष्णेय, प्राची वार्ष्णेय, अशोक गोल्डी, ग्रीस गुप्ता, पवन किराना, सुभाष शुक्ला, गौरव वार्ष्णेय, विजयपाल सिंह राघव, सुधीर गुप्ता एडवोकेट, अशोक सेठी, योगेश वर्मा, ख्यालीराम वार्ष्णेय, किशन वार्ष्णेय, गिरधर अचार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें