फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलीगढ़ के बालकों ने जीती टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश टेनिस क्रिकेट संघ के बैनर तले हरदुआगंज में चल रही तृतीय राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता अलीगढ़ (बालक) ने जीत ली। सोमवार को अलीगढ़ की बालिकाओं ने प्रतियोगिता जीती थी।

अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर फाइनल में अलीगढ़ ने 10 ओवर के मैच में 93 रन का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी सुल्तानपुर केवल 72 रन बना सकी। इससे पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ ने लखनऊ को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सुल्तानपुर ने हाथरस को हरा दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विवेक बंसल, विशिष्ट अतिथि एसजीएफआई के सहायक सचिव कन्हैया गुर्जर, चौधरी रामवती सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शंभूदयाल रावत, उप प्रधानाचार्य आरएन यादव, संजय शर्मा, सचिव प्रदीप रावत, कंचन राघव, शशांक चौरसिया, रिंकू दीक्षित, राजू चौधरी, सतीश कुमार, नीरज तिवारी, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें