फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने विदाई से पहले मतदान की रस्म निभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के पुराने मोहल्लों में से एक मोहल्ला कानून गोयान खाई डोरा में एक दुल्हन ने अपनी विदाई से पहले मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व पर अपने योगदान की एक अनूठी मिसाल पेश की। दुल्हन के आग्रह पर पहले उसके मतदान स्थल जाने की व्यवस्था की गई। जिसके बाद उसकी विधिवत विदाई हुई।

मोहल्ला कानून गोयान की रहने वालीं अंशू वर्मा पुत्री चमन वर्मा ग्रेजुएट हैं और सम सामयिक विषयों पर काफी जागरूक हैं। बुधवार को आगरा रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस में उनकी शादी सादाबाद के एक परिवार के युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को अंशु वर्मा की विदाई थी। अंशु वर्मा के परिवार के करीबी सुबोध स्वीटी बताते हैं कि विदाई से पहले अंशु ने आग्रह किया कि आज मतदान का दिन है। उसे अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने और नई नवेली दुल्हन होने की बात कही, लेकिन अंशु ने स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र में इससे बड़ी जिम्मेदारी कुछ नहीं है।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अंशु की मांग का समर्थन किया और उसे मतदान केंद्र तक ले जाने की व्यवस्था की। अंशु ने दुल्हन के ही जोड़े में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही के साथ अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। अंशु के इस कदम की ससुराल पक्ष सहित सभी लोगों ने बेहद सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें