फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन की खानपान सामग्री की गुणवता पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बिकने वाली खान पान सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों द्वारा समय-समय पर की गई शिकायत के बाद शुक्रवार को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने स्टेशन के खान पान स्टालों पर खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई और कुछ वेंडर तो अपना सामान छोड़कर भाग गए। सभी सैंपलों को सील कर इलाहाबाद स्थित जांच लैब को भेजा गया है।


रेलवे स्टेेशन पर स्थित स्टालों पर मिलने वाली खानपान सामग्री के संबंध में समय-समय पर यात्रियों की ओर से गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गई थी। सीएचआई आरके गुप्ता ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित रिफ्रेशमेंट रूम व एक अन्य स्टाल से कोल्डड्रिंक, पानी, चिप्स, नमकीन आदि का सैंपल लिया गया है। इसके साथ प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के मध्य स्थित स्टाल नंबर 13 और 13 से कोल्डड्रिंक, पानी, चिप्स, नमकीन का सैंपल भरा गया है। सभी नमूनों को सीज कर जांच के लिए इलाहाबाद स्थित जांच लैब को भेज जाएगा। वहां से आने वाली गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पानी के नमूने हो चुके हैं फेल
प्लेटफार्म नंबर दो सहित तीन और चार के बीच लगी आरओ वाटर वेंडिंग मशीन के पानी के सैंपल लिए गए। नमूने जांच में फेल हो गए थे। इसके आधार पर इन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। प्रतिबंध के बाद से यह वाटर वेंडिंग मशीनें अभी तक बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें