फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में मेडल जीतने के लिए लगा देंगे पूरी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, इकराम वारिस, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर अपने पिता की कोचिंग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। हर उस तकनीक में यह खिलाड़ी पारंगत होना चाहते हैं, जो मेडल जीतने में कारगर साबित हो सके। जुड़वा भाई-बहन श्रेयांश व श्रेया कहते हैं कि एशियन गेम्स में मेडल जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में जन्मे श्रेयांश व श्रेया अपने पिता व जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार से खेल के गुर सीखने इन दिनों अलीगढ़ आए हैं। अनिल कुमार टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


श्रेयांश व श्रेया अपनी उम्र से ज्यादा नेशनल व इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। लखनऊ में 27 से 31 मार्च तक सीनियर नेशनल टेनिस टूर्नामेंट है। इसका कैंप 11 मार्च से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लगेगा। कैंप से पहले वह अपने पिता से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

श्रेया की आदर्श व पसंदीदा खिलाड़ी सेरेना विलिम्यस हैं, क्योंकि उनमें पावर, स्टाइल, पैशन व खेल के लिए एटीट्यूड है। वहीं, श्रेयांश के आदर्श राफेल नडाल हैं। दोनों का सपना एशियन गेम्स व ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का है।

श्रेया का प्रदर्शन
टेनिस खिलाड़ी श्रेया ने 6 सब जूनियर, 7 जूनियर, 6 सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत में वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप, थाईलैंड के पटाया शहर में वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप व दक्षिण कोरिया (नवंबर 2018) में वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में श्रेया ने क्वार्टर फाइनल तक खेला।

वर्ष 2017 में श्रेया को उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया था। प्रदेश में सबसे कम उम्र की श्रेया खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह अवार्ड मिला है।

श्रेयांश का प्रदर्शन
टेनिस खिलाड़ी श्रेयांश ने 6 सब जूनियर, 6 जूनियर, 5 सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


भारत में आयोजित वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप (2014-15) में ब्रांज मेडल जीतने में श्रेयांश कामयाब रहे। थाईलैंड के पटाया शहर व दक्षिण कोरिया (नवंबर 2018) में वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में श्रेयांश ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें