फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से शहर की जनता रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में निकली नगर कीर्तन यात्रा और पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के अभ्यर्थियों के बोझ के तले रविवार को शहर की सड़के दब गई। आलम यह रहा कि शहर की सड़कों पर दोपहिया और चार पहिया वाहन रेंगते नजर आए। पैदल निकलने वाले लोग तक घंटों जाम में फंसे रहे। शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से तैयार किया गया डायवर्जन प्लान भी फेल हो गया। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर हाईवे तक वाहनों की लंबी कतार देर शाम तक लगी रही।


महानगर में पुलिस भर्ती परीक्षा के हजारों अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र होने उसी दिन सिख समाज की ओर नगर कीर्तन यात्रा का आयोजन होने के कारण हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। इसके कारण शहर के मुख्य चौराहे दुबे पड़ाव, गांधी पार्क, अचल ताल, रसलगंज और क्वार्सी चौराहा सहित रामघाट रोड पर दिनभर जाम रहा। हालांकि इस स्थिति को पहले ही भांपते हुए यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गों की ओर से आने वाले भारी वाहनों के शहर में प्रवेश को लेकर रोक लगा दी थी। नगर कीर्तन यात्रा के तय रूट को लेकर शहर में आंतरिक डायवर्जन भी किया गया था। मगर, वाहनों के निकलने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तंग गलियों से होने के चलते हजारों वाहन जस के तस सड़कों पर ठहर गए। देर शाम तक यातायात पुलिस के जाम खुलवाने में हाथ पांव फूल गए। कई रास्तों पर तो एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार न होता तो और भयावह हो सकती थी स्थिति
नगर कीर्तन यात्रा और पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार के दिन होने से शहर के यह हालत हो गए। अगर, रविवार के स्थान पर कोई अन्य कार्यदिवस होता तो शहर की स्थिति और अधिक भयावह हो सकती थी। स्कूलों की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं भी जाम में फंस सकतीं थी। इधर, सुबह और शाम के वक्त ऑफिस जाने आने वाले लोगों को भी जाम में फंसना पड़ सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें