शहर के रसूखदारों में भी ‘लाल दहशत’
हेडिंग
आयकर, वाणिज्य कर, पीडब्ल्यूडी
पर अवैध कब्जे का दाग, टूटेगा निर्माण
प्वाइंटर
कल्याण सिंह, जफर आलम और सुनील सिंह की करोड़ों रुपये की इमारतें भी कब्जे में फंसी
दिग्गजों के निर्माण पर निशान लगे, सोमवार को रसलगंज से चलेगा अतिक्रमण का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सरकारी नाली और सड़क पर कब्जा जमाने वालों में व्यापारी और कुछ आमजन तो बदनाम हैं ही लेकिन सरकारी विभाग भी पीछे नहीं है। अलीगढ़ में तो सरकारी विभागों ने हद पार कर दी है। मैरिस रोड पर नये बने आयकर भवन की बाउंड्रीवाल पर अवैध कब्जे का लाल निशान लग गया है। इसके साथ ही वाणिज्य कर प्रवर्तन कार्यालय और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर आवास पर भी लाल दहशत काबिज हो गई है। इन सब जगहों पर अवैध कब्जे के निशान लगे हैं जो उनकी बाउंड्रीवाल पर लगाए गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के आवास, उनके निर्माणाधीन होटल, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह के आवास, पूर्व सपा विधायक जफर आलम की बिल्डिंग पर भी निशान लगाया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इन सभी ने लगभग एक मीटर तक अवैध निर्माण किया है। कहीं ये जगह कम कहीं ज्यादा है। नक्शे के अनुसार अवैध कब्जे पर निशान लगाया गया है। जिसको हटवाने के लिए कह दिया गया है। अगर नहीं हटाया गया तो नगर निगम प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा। इनके साथ नूर महल मसजिद की बाउंड्री भी अवैध कब्जे की जद में आई है। इस पर भी निशान लगा है।
---------------
आज रसलगंज पर चलेगा अभियान
अलीगढ़। नगर निगम के अनुसार सोमवार को रसलगंज पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा। यहां व्यापारियों को अवैध कब्जे हटाने के लिए पूर्व में ही कह दिया गया था। अब और मौका नहीं दिया जाएगा। सोमवार को यहा पर महाबली गरजना शुरू कर देगा।
-----------------
खुद ही तोड़ रहे अवैध निर्माण
अलीगढ़। नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान की दहशत पूरे शहर पर है। अधिकांश सड़कों और प्रमुख बाजारों में लोग खुद ही अपने अवैध निर्माण हटा रहे हैं। दिन से रात तक ड्रिल मशीनें चल रही है। मजदूरों के हथौड़े खटक रहे हैं। लोग दुकानों के शटर, बाहर बढ़े हुए निर्माण खुद ही हटा रहे हैं। जिससे वो नगर निगम की कार्रवाई से होने वाले ज्यादा नुकसान से बच सके। शहर में जहां जहां भी नगर निगम ने अवैध निर्माण को लेकर निशान लगाए हैं उन सभी जगहों पर लोग खुद ही अवैध निर्माण हटाने में जुटे हैं।
---------------