फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी बाजार में दुकान आवंटन पर उठे सवाल

Fri, 02 Nov 2018 02:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में सजे आतिशबाजी बाजार के लिए दुकान आवंटन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने अफसरों पर मनमानी करने तथा चहेतों को दुकान आवंटित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत डीएम एवं कमिश्नर से करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने कहा कि हर साल लगने वाले आतिशबाजी बाजार में प्रशासन पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता देता है और उन्हें पिछले साल वाली ही दुकानें आवंटित करता है। इस बार भी 216 लाइसेंस जारी किये गए हैं, लेकिन पुरानी परंपरा से हटकर मनमाने तरीके से दुकानें आवंटित की गई हैं।

विशेषरूप से किसी कारणवश पिछले साल दुकान न लगा पाने वाले दुकानदारों के नाइंसाफी की गई है। उसे पुरानी दुकानें देने के बजाय लाटरी में डालकर उन दुकानों को अपने चहेतों में बांट दिया गया है। दुकान आवंटन प्रभारी एवं एसीएम द्वितीय रेनू सिंह ने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमानुसार दुकानों का आवंटन हुआ है। इधर एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि दुकानदारों को वही दुकानें दी गई हैं, जिन दुकानों को पिछली बार उन्हें आवंटित किया गया था। आवंटन का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें