न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीटेक, एमबीए व डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ।
पार्टी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम चंद्रभूषण सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम वित्त व राजस्व उदय सिंह, एसडीएम कोल जोगेंद्रर सिंह, सीएफओ विवेक शर्मा, एडी हेल्थ डॉ. शंकर लाल सारस्वत, प्रो. शब्बीर, डॉ. सुधीर कुमार सारस्वत, डॉ. एसके त्यागी, विपिन बिहारी गुप्ता, वीसीटीएम के चेयरमैन अनिल सारस्वत ने दीप जलाकर किया।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि अलीगढ़ शहर स्मार्ट सिटी घोषित हो चुका है। तीन-चार महीने में अलीगढ़ की स्थिति और सुदृढ़ हो जाएगी। बीटेक के त्रिदेव व अनामता, एमबीए के अभिषेक सिंह व वैशाली, डिप्लोमा इंजीनियर के उत्कर्ष माहेश्वरी व कोमल को मिस व मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
संचालन विवेक ठाकुर व प्रिया अग्रवाल ने किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा, डीन एकेडमिक डॉ. विनीत कुमार सिंह, कंप्यूटर सांइस एंड इंजी. के विभागाध्यक्ष ललित मोहन गुप्ता, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजी. के विभागाध्यक्ष जय किशन सिंह, मैकेनिकल इंजी. के विभागाध्यक्ष यूडी खान, इलेक्ट्रीकल इंजी. के विभागाध्यक्ष विशालदीप गुप्ता, एग्रीकल्चर विभागाध्यक्ष दीपक गुप्ता, एमबीए विभागाध्यक्ष रणविजय सिंह व एप्लाइड सांइस के विभागाध्यक्ष अजय कुमार माहौर, अजय कुमार माहौर का सराहनीय योगदान रहा।