फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग को गई टीम का घेराव, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमिर निशा मार्केट में सोमवार को बिजली चेकिंग करने गई बिजली टीम का स्थानीय लोगों ने घेराव कर लिया। जब बिजली विभाग के लोगों ने घटना की वीडियो बनाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने एक दो पत्थर भी फेंक दिए। बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई और टीम भी बिना चेकिंग के ही वापस चली गई।

शासन के निर्देश पर बिजली विभाग विभिन्न इलाकों में बिजली चेकिंग अभियान चला रहा है। सोमवार को बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम अमिर निशा में बिजली चेकिंग के लिए गई।
विज्ञापन


जब स्थानीय लोगों को पता लाग तोवह इकट्ठा होना शुरू हो गए। लोगों का कहना था कि जांच की सूचना उन्हें पहले दी जानी चाहिए थी। विजिलेंस टीम का कहना था कि अगर पहले ही सूचना दे दी जाती तो फिर बिजली चोरी कैसे पकड़ में आती। आप लोग हमें रोक रहे हैं तो इसका साफ मतलब है कि कहीं कुछ गड़बड़ है।

इस बात पर दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। इस बीच कुछ लोगों ने टीम पर पत्थर फेंके। जिसके बाद पुलिस को सूचना देनी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर वहां भीड़ छंट गई। लेकिन इसके बाद टीम ने भी चेकिंग नहीं की।
विज्ञापन


बिजली विभाग का कहना है कि अब इलाके में पर्याप्त पुलिस बल को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार उनसे पुलिस मदद मांगी गई थी। हमने शाम चार बजे के बाद साथ चलने की बात कही थी। फिर उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। सोमवार होने के चलते काफी पुलिस बल बैंकों की सुरक्षा में था, इसलिए अन्य दिन बिजिलेंस को सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें