फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर प्रधान व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के िनिऱ्श

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय निर्माण के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने वाले प्रधान एवं सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि जिन विकास खंडों में शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्वक नहीं हुआ है वहां के बीडीओ और एडीओ गुणवत्ता 72 घंटे में दुरुस्त कर लें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ओडीएफ की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अफसरों को फील्ड में निकलकर शौचालय निर्माण की गुणवत्ता परखने, एसडीएम को शौचालय निर्माण का सत्यापन करने को कहा।
विज्ञापन


डीपीआरओ को सभी ब्लाकों की डिमांड 24 घंटे में पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण में समयबद्घता का अनुपालन किया जाय और सभी शौचालय गुणवत्तापूर्वक बनाए जाएं।

जो अधिकारी, प्रधान अथवा सचिव लापरवाही बरतेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें