न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चार छात्रों का चयन दुबई आधारित यूएचएम वेकेशन्स के अधीन होटल रिजर्वेशन बुकिंग सिस्टम द्वारा एक ई-कॉमर्स प्रोजेक्ट के लिए किया गया है।
छात्रों का चयन स्वयं यूएचएम वैकेशन्स के सीईओ इजहार अहमद ने एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस जनरल के सहयोग से एक कैंपस चयन प्रक्रिया द्वारा किया है।
होटल रिजर्वेशन बुकिंग सिस्टम के अंतर्गत उपभोक्ताओं के लिये होटल बुकिंग, वीजा, कार किराए पर लेने, स्थानांतरण इत्यादि जैसी अन्य यात्रा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
टीपीओ जनरल साद हमीद ने कहा कि एएमयू छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर यह मौका मिला और यह उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।