क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह शनिवार को अलीगढ़ में होंगे। वह यहां पर अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
डीजीपी पुलिस लाइन में बने नए मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन करेंगे। साथ ही यूपी 100 नंबर की सेवा में शुरू हो रही दो पहिया मोबाइल टीम को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके अलावा पुलिस द्वारा युवतियों और महिलाओं को दिए जा रहे आत्म रक्षा के प्रशिक्षण में स्थान हासिल करने वाली लड़कियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
डीजीपी के आने को लेकर पुलिस महकमा एक दम चौकन्ना हो गया है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है।