फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, तेल और कोल्डड्रिंक के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा महकमे की टीम ने गुरुवार को कई स्थानों पर खाद्य कारोबारियों के यहां छापा मारा। छापे के दौरान मिलावट न करने की सख्त चेतावनी के साथ दूध, तेल, कोल्डड्रिंक और पापे के नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेज दिया गया।

अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने टीकरी रोड सलेमपुर पर स्थित कुंज बिहारी डेयरी पर छापा मारा। मौके पर मौजूद मिले रमेशचंद्र निवासी बिजाहरी सासनी से एक मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। मौजूद दूध विक्रेताओं को बताया गया कि दूध में हाइड्रो न मिलाया जाए।
विज्ञापन


प्रत्येक का पंजीयन हो और टंकियों पर पंजीयन संख्या लाल रंग से अंकित करा दी जाएं। इसके बाद टीम हसायन पहुंची, जहां गढ़ौला रोड हसायन से कुलदीप कुमार के स्पेलर की दुकान से सरसों का तेल का नमूना लिया। हसायन के बाजार से सानू की कन्फैक्शनरी से प्रिंस लेमन कोल्ड ड्रिंक का नमूना लिया गया। टीम ने रति के नगला से एक कैंटर से यामा शक्ति रस्क (पापे) का नमूना संग्रहित किया। मिठाई के दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि समोसे, मिठाई आदि उतनी बनाएं, जितनी बिक्री हो सके। मिठाइयों को ढककर रखें। दुकानदारों को बंद ढक्कन वाले डस्टविन रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि पंजीयन/लाइसेंस रखने वाले साफ-सफाई रखने वाले व खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 व विनियम 2011 का अनुपालन करने वाले कारोबारियों को निरीक्षण में उत्कृष्ट पाए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएन कटियार, मुनेंद्र सिंह राना, राकेश कुमार उपस्थित रहे।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें