फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज स्कूल गेट पर निष्कासित चालक परिवार समेत देगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रघुवीर बाल मंदिर स्कूल से निष्कासित चालक सत्यप्रकाश ने न्याय न मिलने पर स्कूल के गेट पर मंगलवार से परिवार सहित धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी है।

सत्यप्रकाश ने बताया कि वह पिछले 9 साल से चालक/चपरासी के पद पर कार्य कर रहा था, लेकिन एक मई 2018 को उसे स्कूल के गेट पर रोक दिया जाता है।

मैंने कई बार प्रबंधक व प्रधानाचार्य से संपर्क करने की कोशिश की, पर संपर्क नहीं हो सका। अप्रैल की तनख्वाह भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उसे निकालने की कोई मौखिक व लिखित सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


मानसिक अवसाद का शिकार हो चुका है। आत्महत्या का विचार मेेरे मन में चल रहा है। उधर, स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा ने स्कूल के पास वाहन न होने के चलते स्कूल प्रशासन ने उसे हटाया है। इस संबंध में सत्यप्रकाश ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें