फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों की सांकेतिक हड़ताल पहली मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एस्मा) ने पहली मई (मजदूर दिवस) पर सांकेतिक हड़ताल करने का एलान कर दिया है। देश भर के सभी स्टेशन मास्टर पूरे कार्य दिवस में बाजूओं पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करेंगे। अगर इस प्रदर्शन के बाद भी उनकी लंबित पांच मांगे पूरी नहीं हुई तो इसके बाद आगे की रणनीति राष्ट्रीय स्तर पर तय होगी।

प्रमुख मांगों में स्टेशन मास्टराें को 5400 का ग्रेड पे दिए जाने, इलाहाबाद आगरा मंडल के स्टेशन मास्टरों को वर्दी भत्ता भुगतान नहीं दिए जाने, 12 घंटे तक अमानवीय ड्यूटी करवाने, रेल संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने के बाद भी संरक्षा भत्ता या इसी तरह का कोई अन्य भत्ता नहीं दिया जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के स्टेशन मास्टर भी पहली मई को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि ये प्रदर्शन कर्मचारियों की लंबित मांगाें को लेकर है। पहली मई का प्रदर्शन सांकेतिक है। इसके बाद एसोसिएशन के फैसले के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें