फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के रस की दुकानें बंद कराईं, मिल रही थी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिन गन्ने के रस को गर्मी से राहत देने के लिए समझा जा रहा था उसे बेहद अस्वच्छ स्थितियों में तैयार किया जा रहा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को तिब्बिया हास्पिटल से लाल डिग्गी तिराहे तक (एएमयू रोड) के सभी गन्ने के रस के स्टालों को बंद करवा दिया। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अब शहर में कटे फटे फल और जूस आदि बेचने वालों के खिलाफ चालान काटने और अभियान चलान की बात भी कही है।

तिब्बिया हास्पिटल के पास से लाल डिग्गी तिराहे तक करीब दो दर्जन से अधिक गन्ने के रस के स्टाल हैं। यह लोग सड़क की पटरी पर ही डीजल इंजन से गन्ने के रस की पेराई मशीन को चलाकर गन्ने का रस निकलाते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम का कहना है कि यह लोग न तो ठीक से गिलासों को धोते हैं और न साफ सफाई का ध्यान रखते हैं। गन्ने की गंदगी आदि को भी आसपास ही फेंकते रहते हैं। मक्खी और मधुमक्खियां भी स्टाल पर मंडराती रहती हैं। इसी के चलते सभी गन्ने के रस के स्टालों को बंद करवाया गया है।
विज्ञापन


- जो भी गंदगी और अस्वच्छ तरीके से गन्ने या किसी भी फल आदि का रस बेचेगा। गंदगी फैलाएगा उसके खिलाफ चालान काटने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों को दिए गए हैं। इसके साथ ही अब गंदगी फैला रहे गन्ने के स्टाल और कटे फटे फल आदि बेचने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा।
- डॉ. शिवकुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें