फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ अंडर-16 की टीम का हुआ एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी अंडर-16 क्रिकेट कैंप के लिए अलीगढ़ अंडर-16 की टीम का एलान कर दिया गया है। यह टीम अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, जिसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (संबद्ध बीसीसीआई) संचालित कर रही है।

अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल व सचिव अब्दुल वहाब ने बताया कि टीम के कप्तान कौशल यादव, उप कप्तान फरदीन रहमान व विकेट कीपर अमनदीप होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा टीम में सचिन कुमार, इब्राहीम आलम, आशीर्वाद अवस्थी, मोहम्मद अल्तमश, हृदेश सारस्वत, अरशद अलवी, रुद्राक्ष कुमार, लक्ष्य गुप्ता, मनोज कुमार, हितेश कुमार, गजेंद्र कुशवाहा, पुल्कित शर्मा, विशाल चौधरी, गौरांग प्रजापति, माज अहमद, अक्षय वशिष्ठ चुने गए हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से
अंडर-16 अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 अप्रैल से शुरू हो रही है। चार मैच एएमयू के पवेलियन में खेले जाएंगे। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने बताया कि अलीगढ़ जोन में चार टीमें हैं। पहला मैच 17 को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन व एटा के बीच खेला जाएगा।

18 को दूसरा मैच बुलंदशहर व कासगंज के मध्य होगा। 19 को हारी टीमों के बीच मैच होगा, जबकि 20 को जीती टीमों के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें