फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तांडव, भूत नृत्य व महारास से झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव तांडव, भूत नृत्य व महारास से झूमे दर्शक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज का संस्थापक दिवस समारोह में शिव तांडव, भूत नृत्य व महारास से महाविद्यालय के सभागार में बैठे दर्शक झूम उठे।

समारोह की शुरुआत छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गान से की। इसके बाद छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण नृत्य, दीपक नृत्य, कत्थक, रानी लक्ष्मीबाई नृत्य नाटिका, होली नृत्य, घूमर नृत्य, मां बेटी नृत्य नाटिका, शिव तांडव आदि की मनमोहक प्रस्तुति दीं।

ताइक्वांडो कोच कुमारी दीप्ति की देखरेख में छात्राओं ने करतब दिखाए। छात्राओं को राजेंद्र पाल, हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह ने सबका आभार जताया। इस मौके पर सोसाइटी के महासचिव हरि प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विभा गुप्ता, सचिव बीपी मित्तल, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. चंद्रकांता अग्रवाल, रघुवीर बाल मंदिर के प्रधानाचार्य आलोक शर्मा, पूर्व चीफ इंजीनियर एसएल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें