फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में हम नहीं जाएंगे तो कौन जाएगा: देवराज

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू में हम नहीं जाएंगे तो कौन जाएगा : देवराज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के खिलाफ दिये गये विवादित बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नदीम अंसारी को अपनी औकात में रहने की नसीहत दी है।

सर सैयद डे समारोह में देवराज सिंह को बुलाने एवं सम्मानित करने से नाराज नदीम अंसारी ने कहा था कि चौधरी देवराज सिंह की इतनी औकात नहीं कि वह हमारे इदारे के बुल यानी चपरासी के सामने खड़ा हो सकें।
विज्ञापन


चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि एएमयू केंद्र की यूनिवर्सिटी है। केंद्र में हमारी सरकार है। एएमयू में हम नहीं जाएंगे, तो कौन जाएगा। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने कहा कि नदीम अपनी औकात भूल गए हैं। तभी वह ऐसी गैर मर्यादित विवादस्पद भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। देवराज सिंह अलीगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने जिले की सातों विधानसभा सीटें जीतीं।

इससे ही उनके रुतबे का पता चल जाता है। नदीम अंसारी ने केवल बयानबाजी की है। एएमयू छात्रों के कल्याण के लिये कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने एएमयू प्रशासन सेे नदीम पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
विज्ञापन


दावत में बुलाकर बेइज्जत करना हमारी संस्कृति नहीं
नदीम अंसारी के बयान पर एएमयू के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने भी आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह सम्मानित व्यक्ति हैं। सर सैयद डे समारोह में वे यूनिवर्सिटी के मेहमान थे। दावत में बुलाकर बेइज्जत करना हमारी संस्कृति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें