फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरी नगर में छत पर महिला की चोटी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोरी नगर में छत पर कटी महिला की चोटी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के डोरी नगर में महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। यहां शनिवार देर शाम नहाने के बाद घर की छत पर बाल सुखा रही मायके आई विवाहिता की चोटी कट गई और उसकी नजर पड़ते ही वह बेहोश हो गई। इस पर परिजनों ने उसे आननफानन में पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह होश आने पर घर भेजा गया।

डोरी नगर कर्पूरी नगर निवासी विवाहिता आरती पत्नी बंटी की ससुराल विजयगढ़ में है। वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी, तब से यहां रुकी है। वाकया शनिवार रात करीब आठ बजे का है। वह शाम को नहाने के बाद बाल सुखाती हुई छत पर पहुंच गई। जैसे ही अचानक उसने अपने सिर से तौलिया को हटाया तो देखा कि उसकी चोटी कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखते ही वह बेहोश होकर छत पर गिर पड़ी। इसके बाद जब परिजनों की नजर गई तो उसे तत्काल नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां रविवार तड़के होश आया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। इस प्रकरण की सूचना गांधीपार्क पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें