फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी : बिजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी : बिजेंद्र सिंह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

टप्पल ब्लॉक के गांव जिकरपुर में शहीद दिवस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान संगठित होकर अपने दोस्त और दुश्मनों को पहचानें। टप्पल प्रकरण के शहीदों की कुर्बानी तभी सार्थक होगी जब किसान लोकतंत्र की अपनी वोट की ताकत से उन सरकारों को उखाड़ फेंकेंगे जिन्होंने किसानों की जमीनों को लेकर किसानों की फ सलों के रेट नहीं दिए। गेहूं, धान, आलू और गन्ना के मूल्यों में गिरावट कर आर्थिक रूप से किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि उन दिनों को याद करें जब राजीव गांधी ने महेंद्र सिंह टिकैत को सम्मान देकर किसानों की मांगों को माना था। वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक सोनिया गांधी के नेतृत्व में किसानों को बदहाली से बचाने के लिए 73 हजार करोड़ की कर्जा माफी के साथ-साथ धान का रेट 4000 रुपये प्रति कुंटल,आलू का रेट 1100 रुपये पैकिट, गेहूं का रेट 250 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया गया। कांग्रेस ने ही जिकरपुर कांड, भटट पारसौल कांड के पीड़ितों की आवाज पर सौ साल पुराना काला कानून बदलवा कर जनता का साथ दिया। आज देश और प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकारें हैं यदि वो शहीदों की शहादत की कीमत जानती हैं तो अपने वायदे के अनुसार किसानों की फ सलों का रेट दूना देकर किसानों के संपूर्ण कर्जा माफ करें।
विज्ञापन


तभी मालूम पड़ेगा की किसानों का कौन दोस्त कौन दुश्मन है? किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि पहले जिकरपुर पर किसानों का आंदोलन शत प्रतिशत सफल रहा था क्योंकि हमारे आंदोलन की मांग पर यूपीए सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल को बदला था लेकिन आज की सरकारें किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।

किसान नेता रामबाबू कटेलिया ने कहा कि पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने हमेशा किसानों का साथ दिया है तभी हमें कांग्रेस सरकार में सभी नेताओं से मिलकर सफ लता मिली थी। क्षेत्रीय विधायक अनूप वाल्मीकि ने किसानों को विश्वाश दिलाया की वह अपनी क्षमता के अनुसार किसानों की हर संभव मदद करेंगे। ठा. संतोष सिंह जादौन एडवोकेट ने अपनी कविता के माध्यम से किसानों को संगठित होने का आह्वान किया। अंत में किसानों ने टप्पल के विकास के लिए 10 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


जिसमें मुख्य रूप से शहीद स्मारक, हाईवे के दोनो तरफ जनहित में एप्रोच रोड, अधिग्रहण की हुई जमीन का मूल्य नोएडा के बराबर देने की मांग शामिल थी। सभा की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन मनवीर सिंह चैयरमेन ने किया। विजयपाल सिंह चौधरी देवदत्त सिंह, सूरजपाल सिंह, रामवीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये। सभा में युवा नेता कुँवर गौरांग देव चौहान, रजत शर्मा, रूपेंद्र चौधरी, लोकेश चौधरी आदि लोगों ने शहीदों के फ़ ोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें