100 निर्धन बहनों के लिए शौचालय बनवाएंगे सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सांसद सतीश गौतम ने क्षेत्र की बहनों को रक्षाबंधन पर अनोखा उपहार दिया है। वह 100 निर्धन बहनों के लिए अपने खर्चे से शौचालय बनवाएंगे। इसके साथ ही 11 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा का कवच प्रदान करेंगे।
सोमवार को नौरंगाबाद क्षेत्र स्थित महावीरनगर में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उन्होंने यह फैसला लिया है। सतीश गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा एवं शौचालय के लिए करीब 1500 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वे लोग स्वयं घरों का भौतिक सत्यापन करने जाएंगे और सबसे निर्धन 100 बहनों का चयन कर शौचालय बनवाएंगे। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं से सांसद सतीश गौतम ने राखी बंधवायी एवं आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर प्रदीप गांधी, चौधरी नत्थी सिंह, वीएस पॉल, मनोज शर्मा, मीनेष भारद्वाज, राहुल गुप्ता, चंद्रमणि कौशिक, अर्पित तिवारी, जगदीश महाजन, छोटेलाल शर्मा, विनोद पाठक, शैलेंद्र गौतम, भवेश शर्मा, पप्पू शर्मा आदि मौजूद थे।