फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल के किसान आंदोलन में आ सकते हैं राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के किसान आंदोलन में आ सकते हैं राहुल गांधी
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

पूर्व सांसद व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टप्पल में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि जल्द ही राहुल गांधी भी आ सकते हैं। पूर्व सांसद ने महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं को भाजपा के दिमाग की उपज और उसका शिगूफा बताया।
एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार अराजकता फै ल रही है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को समायोजित करने के लिए सरकार को कानून में संशोधन करना चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा कि टप्पल में विभिन्न मांगों को लेकर किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। जल्द ही राहुल गांधी भी आ सकते हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं को लेकर पूर्व सांसद ने संदेह जताया कि यह भाजपा की ही साजिश है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा शिगूफों की राजनीति करती है। पहले मूर्तियों को दूध पिलाया गया। अब महिलाओं की चोेटी काटने की बात भी भाजपा के शासन में ही सामने आ रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि लोगों का ध्यान समस्याओं से हटाने के लिए भाजपा ने ही इस तरह का नया शिगूफा रचा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें