फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में लव सेक्स धोखा प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंतजिम की गिरफ्तारी को दो दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

लव सेक्स धोखा पीड़ित युवती की मौत के मामले में नामजद पूर्व सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई की गिरफ्तारी न होने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को इस मामले में एबीवीपी कूद पड़ी है।

प्रदेश संगठन से हरी झंडी मिलने के बाद एबीवीपी नेताओं ने पहले एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन एसपी क्राइम को सौंपा, इसके बाद इंस्पेक्टर क्वार्सी से मिलकर उन्हें खुली चेतावनी दी कि अगर मुंतजिम की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दो दिन बाद वह थाना परिसर में ही धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान ज्ञापन में सीधा-सीधा आरोप लगाया कि पूर्व में भी छात्राओं-उत्पीड़न का आदि रहा है। मुंतजिम की इसी गतिविधियों को लेकर शुरू हुए विवाद में डीएस कॉलेज प्रकरण देश भर में सुर्खियों में रहा था और उसमें यहां के एसएसपी तक को हटाना पड़ा गया था।

इस प्रकरण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएस कॉलेज प्रकरण का जिक्र करते हुए सपा छात्र सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई से जुड़े वर्तमान मुद्दे पर प्रदेश संगठन से चर्चा और इशारे के बाद मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन देना तय किया। हालांकि एसएसपी की गैरमौजूदगी में एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मुंतजिम की गिरफ्तारी, क्वार्सी पुलिस की भूमिका की जांच, परिवार को न्याय आदि की मांग रखी गई। बाद में एबीवीपी का प्रतिनिधि मंडल थाना क्वार्सी पहुंचा, जहां इंस्पेक्टर के समक्ष गिरफ्तारी की मांग रखी। शुरुआत में इंस्पेक्टर ने मुंतजिम के खिलाफ साक्ष्य न होने की वकालत की तो एबीवीपी नेता बिफर गए और इंस्पेक्टर से गरमागरम बहस हुई।

बाद में इंस्पेक्टर के दो दिन के आश्वासन पर छात्र नेता चेतावनी देकर चले आए कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में ही धरना होगा। इसके अलावा जो भी संभव होगा आंदोलन होंगे। इस मौके पर अमित गोस्वामी, ब्रजेश ठाकुर, अखिलेश गौतम, मोहित पांडेय, शुभम, पंकज आर्य, राहुल, हिमांशु, करन आर्य आदि थे।
विज्ञापन


मुंतजिम के परिवार के सदस्य ने किया गर्भपात

इस मामले में परिजनों के स्तर से साक्ष्य संकलन का प्रयास जारी है। परिजनों की मानें तो मुंतजिम के एक परिवार के भाई का बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में नर्सिंग होम है। मुंतजिम ने उनकी बेटी का गर्भपात शान मोहम्मद के कहने पर वहीं कराया था। इससे साफ है कि उसके उत्पीड़न में वह पूरी तरह शामिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें