आबकारी टीम ने सात लाख की शराब की जब्त
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शुक्रवार सुबह आबकारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नादा पुल से हरियाणा ब्रांड करीब सात लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। टीम ट्रक को कब्जे में लेकर अपने कार्यालय ले आई है।
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रक में हरियाणा ब्रांड की शराब लाई जा रही है। इस पर उन्होंने टीम को अलर्ट कर दिया।
नादा पुल पर टीम ने ट्रक को रोक ा तो चालक मौका पाकर भाग निकला। ट्रक से 94 कार्टून हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। टीम ने ट्रक सहित माल को जब्त कर लिया है।